Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Saroj Sharma v. Gaursons Realtech Private Limited
Complaint No. NCR144/03/105072/2023
- Decision date
- 2026-08-21
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 2:-08-2026 शिकायत संख्या: ॥एटार44/03/05072/2023 सरोज शर्मा बनाम 4. theta रियलटेक प्रा. लि. 2. संग इन्फ्राटेक प्रा. लि. (GANG INFRATECH PVT. LTD.) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री रोहित महावर उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या: 04 की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री दिवस शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या: 02 अनुपस्थित। विपक्षी संख्या: 02 को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 47-08-2026 दाखिल करते हुए, कप्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर सह-आवंटी प्रदीप शर्मा (Pradeep Sharma) का नाम अंकित /संशोधित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता का उपर्युक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है। aa: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह var आदेश पोर्टल अपलोड होने के उपरान्त आगामी 02 सप्ताह के अन्दर सह--आवंटी प्रदीप शर्मा (Pradeep Sharma) का नाम कप्प्लेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान अंकित,/संशोधित करना सुनिश्चित करें।
विपक्षी संख्या: of के विद्वान अधिवक्ता की ओर से शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 47-08-2026 पर अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने वकालतनामा की भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी संख्या: 02 को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी संख्या: 02 के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें|
पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 30-2-2026 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by RAMESH SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDD pate: 2026.08.22 Y 8:27:23 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 22