Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Saroj Sharma v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/03/105072/2023

Decision date
2024-02-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत aRi—34 दिनांक: 6-02-2024 शिकायत संख्या: ॥ए0२44/03/05072/2023 सरोज शर्मा बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिनिधि श्री प्रदीप शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ध्रुव गुप्ता उपस्थित हुए। प्रकरण में विपक्षी के कथनानुसार उनके द्वारा अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अपलोड किया जा चुका है, जिस पर शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा दाखिल उक्त आपत्ति-पत्र में क्रमांक संख्या अंकित नहीं की गयी और कुछ पृष्ठ पढ़े जाने योग्य नहीं है, जिस कारण शिकायतकर्ता अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करने में असमर्थता महसूस कर रहा है। अतः विपक्षी को पुनः आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर उपरोक्त उल्लिखित त्रुटियों को संशोधित करते हुए, अपना संशोधित आपत्ति-पत्र रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी के उक्त संशोधित आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अपलोड कर सकते हैं। पत्रावली संशोधित आपत्ति-पत्र /बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 0-05-2024 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by RAMESH SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDD Date: 2024.02.9 Y 77:5:57 +05'30" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।