Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Arvind Kumar v. Dhanya Promoters Private Limited

Complaint No. NCR144/02/90311/2022

Decision date
2025-05-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /“63 सपठित नियम-24 8-शिकायत PA:—NCR44/02/903/2022 अरविंद कुमार बनाम धन्य प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (महागुन ग्रुप) आदेश-पत्र दिनांक: 43.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो GOR के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री करण उपस्थित हुए। पत्रावली नियम-24 के अन्तर्गत सुनवाई हेतु सूचिबद्ध की गई, लेकिन अभी तक पत्रावली इस न्यायालय को सम्बन्धित पीठ से प्राप्त नहीं हुई है, क्योंकि पत्रावली वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु श्रीमान सचिव, रेरा के पास है। पत्रावली आने पर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी | विपक्षी द्वारा अपना जवाब एवं वकालतनामा दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह 45 दिनों के अन्दर अपना जवाब रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 28.07.2025 को पेश हो। > 9) आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण