Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sharad Kumar Sharma v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/02/90250/2022

Decision date
2025-02-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /“40 //63 सपठित नियम-24 6-शिकायत GA:—NCR44/02/90250/2022 शरद कुमार शर्मा बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 28.02.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री जय शर्मा उपस्थित हुए। रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा अपनी गणना शीट दाखिल की गई है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि रेरा अधिकृत सी.ए की गणना शीट के अनुसार विपक्षी को देय धनराशि एक माह के अन्दर अदा करें। उभयपक्षों को यदि रेरा अधिकृत सी.ए की गणना शीट पर कोई आपत्ति है, तो वे अपनी आपत्ति एक सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल कर सकते हैं। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि बकाया देय धनराशि को वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि में समायोजित कर लिया जाये। शिकायतकर्ता इस सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता को दिनांक 07.05.2025 तक यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 0.05.2025 को पेश हो। ==. नल आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण