Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Tanuja Upadhyay Gairola & Anr. v. Vihaan Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/02/90113/2022

Decision date
2025-08-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,//63 सपठित नियम-24 48-शिकायत WAT—NCR44/02/903/2022 तनुजा उपाध्याय गैरोला एवं अन्य , बनाम विहान डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 26.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुरुद्ध उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेन्द्र विक्रम उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। पत्रावली दिनांक 28.03.2025 एवं 44.06.2025 को इस न्यायालय के समक्ष सुनवाई हेतु उपलब्ध नहीं थी, क्योंकि पत्रावली श्रीमान सचिव्‌, रेरा द्वारा वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु तलब की गई ot | पत्रावली आज प्रथम सुनवाई हेतु इस न्यायालय के समक्ष पेश हुई। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि माननीय रेरा पीठ-04 द्वारा पारित आदेश दिनांकित 48.40.2022 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी./सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें | शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति गणना शीट सहित दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 29.0.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण