Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Preeti Sharma v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/02/89843/2022

Decision date
2023-11-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04ए कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 E-Court दिनांक : 03--2023 शिकायत संख्या : NCRI44/02/89843/2022 प्रीति शर्मा बनाम महागुन (इंडिया) प्रा. लि. प्रार्थी, शिकायतकर्ता का वाद धारा-63 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी / शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री दिव्यांशु read उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ary चौधरी उपस्थित हुईं। प्रकरण में विपक्षी के कथनानुसार उनके द्वारा लिखित अनुपालन आख्था रेरा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है, जिस पर प्रार्थी, शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा उक्त लिखित अनुपालन आख्या पर अपना आपत्ति-पत्र दाखिल करने हेतु समय चाहा गया है, जो कि प्रदान किया जाता है। विपक्षी का कहना है कि वह प्रार्थी,/“शिकायतकर्ता के पक्ष में कब्जा ऑफर पत्र दिनांक 29-2-2023 तक जारी करेगें और प्रार्थी / शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा प्रत्येक दशा में दिनांक 25-03-2024 तक दे देगें। प्रार्थी शिकायतकर्ता द्वारा यह भी कहा गया कि प्रश्नगत प्रकरण प्री-ई.एम.आई. स्कीम से सम्बन्धित है और विपक्षी द्वारा कई प्री-ई.एम.आई. की किश्तों के भुगतान में डिफॉल्ट किया गया है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा सहमति देते हुए कहा गया कि अब प्री-ई.एम.आई. की किश्तों में कोई डिफॉल्ट नहीं किया जायेगा और भविष्य में प्री-ई.एम.आई. की किश्तों को नियमित रूप से अदा किया जायेगा तथा पूर्व में किये गये डिफॉल्ट के कारण ब्याज एवं दण्डित ब्याज का भुगतान कब्जे से पूर्व किया जायेगा।

पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 0-03-2024 को पेश हो। ORE j t अध्यक्ष# रेरा | 45