Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Manish Garg v. Golfgreen Residency Private Limited
Complaint No. NCR144/02/89676/2022
- Decision date
- 2025-09-17
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 40-शिकायत PA—NCRI44/02/89676/2022 मनीष गर्ग बनाम गोल्फग्रीन रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 47.09.2025 शिकायतकर्ता का वादे वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री इन्द्रेश विक्रम उपस्थित हुए।
उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 03.07.2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी Get आख्या दिनांक 43.09. 2025 दाखिल की गई है, जिसके अनुसार यूनिट ge नहीं की जा सकी है, क्योंकि परियोजना सनशाइन सोलारिस में कुल 2 टावर-ए एवं बी है, जबकि शिकायतकर्ता द्वारा कम्पलेन्ट पेज पर टावर का नाम अंकित नहीं किया गया है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आवंटित' यूनिट के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण आवंटन-पत्र, अनुबन्ध-पत्र, प्रार्थना-पत्र तथा शपथ-पत्र के साथ 3 दिनों के अन्दर दाखिल करना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा प्रार्थना-पत्र दिनांकित 07.07.2025 को डाक के माध्यम से इस आशय का दाखिल किया गया है कि आदेश दिनांक 03.07.2025 को रिकॉल किया जाये और विपक्षी द्वारा यह कथन किया गया कि ओ.सी. /सी.सी. प्राप्त न होने के कारण एस.ओ.पी * दिनांकित 29.05.2024 तथा 08.08.2024 के अनुसार यूनिट को GH नहीं किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में दिनांक 28.08.2025 को कार्यालय आदेश संख्या-8839 / यू पी. रेरा / प्रशा. / 2025--26 में स्पष्ट रूप से प्राधिकरण द्वारा न््यायनिर्णायक अधिकारी को प्रश्तमत यूनिट को कुर्क करने तथा रिसीवर- नियुक्त करते हुए कब्जा एवं रजिस्ट्री की कार्यवाही करने हेतु अधिकृत किया गया है। अतः आदेश दिनांक 03.07.2025 को रिकॉल करने का कोई उचित आधार नहीं है और विपक्षी द्वारा दाखिल उक्त प्रार्थना-पत्र निरस्त किया जाता है। -
नियम-24 की कार्यवाही में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत विपक्षी द्वारा प्राधिकरण के आदेश का अनुपालन न करने के कारण तथा शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध न कराये जाने एवं रजिस्ट्री न कराये जाने के कारण कुर्की एवं गिरफ्तारी में दोनों में से एक या दोनों साथ-साथ किये जाने का प्रावधान है। . ara: विपक्षी के डायरेक्टर व्यक्तिगत रूप से दिनांक 24.09.2025 को स्वयं इस पीठ के समक्ष उपस्थित होकर कारण बताये कि उनके द्वारा आदेश दिनांक 42.42.2022 के अनुपालन में आज तक शिकायतकर्ता को ओ.सी./सी.सी. सहित कब्जा उपलब्ध क्यों नहीं कराया गया है और रजिस्ट्री क्यों नहीं कराई गई है। क्यों न उनको sega सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए आदेश की अवहेलना करने के कारण 3 माह के लिए गिरफ्तार कर, सिविल कारागार में निरुद्ध करने का आदेश पारित किया जाये . और माननीय पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 42.42.2022 का अनुपालन कराया जाये। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 24.09.2025 को पेश हो | आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण