Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manish Garg v. Golfgreen Residency Private Limited

Complaint No. NCR144/02/89676/2022

Decision date
2025-07-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40//63 सपठित नियम-24 44rd WEIM—NCRI44/02/89676/2022 मनीष गर्ग ह बनाम गोल्फग्रीन रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 03.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो sibs के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री विनीत कुमार उपस्थित हुए। * उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है, परन्तु विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 23.04. 2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव पत्र वैध ओ.सी./ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न ही रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा अभी तक कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है, जबकि उसके द्वारा समस्त धनराशि अदा की जा चुकी है। विपक्षी द्वारा आज सुनवाई के दौरान बताया गया कि उसके पास उक्त यूनिट / परियोजना का ओ.सी JOM. प्राप्त नहीं है। विपक्षी द्वारा आज तक माननीय रेरा पीठ-0१ए द्वारा पारित आदेश 2.2.2022 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 42.42.2022 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है।

क्योंकि विपक्षी द्वाव आज तक माननीय रेरा पीठ-0(ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 42.42 2022 का एवं इस पीठ के आदेश दिनांक 23.04.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना-पत्र दिनांकित 30.06.2025 इस आशय का दाखिल किया गया है कि यूनिट को Ge कर, रिसीवर नियुक्त कर कब्जा दिलाया जाये। अतः ऐसी स्थिति में आदेश-2॥ सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना-पत्र दिनांकित 30.06.2025 स्वीकार किया जाता है। aa, उक्त आदेश का अनुपालन कराये जाने एवं शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेंतु कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू.पी.रेरा / प्रशा. 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार परियोजना-8फ्राक्राए० Solaris में यूनिट संख्या-504 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा श्री रजत शर्मा, sax अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा WS पत्रावली वास्ते अग्रिम सुनवाई दिनांक 27.09.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकेरण