Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manjari Singh v. S.p.sai.it.pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/02/88645/2022

Decision date
2025-12-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 49-शिकायत WA—NCR44/02/88645/2022 मंजरी सिंह बनाम एस.पी.साई.आईटी.प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 46.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉनन्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री दीपक महाजन उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान-अधिवक्ता श्रीमती ऊर्जा जैन उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 46.06.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायत्ञकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न ही विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-03 के आदेश दिनांक 46.06.2022 के अनुपालन में यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 76.06.2022 का अनुपालन न करने के कारण विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु दिनांक 25.09.2025 को आदेश पारित करते हुए आदेश की प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जा चुकी है। vat आदेश के सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल की गई है और कहा गया है कि विपक्षी द्वारा आदेश का उल्लंघन नहीं किया गया है, इसलिए धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी अधिरोपित न की जाये। विपक्षी इस सम्बन्ध में रेरा प्राधिकरण के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

विपक्षी द्वाव आज तक माननीय wr पीठ-03 द्वारा पारित आदेश दिनांक 26.06. 2022 का अनुपालन नहीं किया गया है। अतः ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने हेतु एवं आदेश दिनांकित 6.06.2022 का अनुपालन कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। —=& अतः ऐसी स्थिति में नियम-24 में दी गई व्यवस्था के अनुसार और नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने हेतु आदेश-2॥ सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए तथा कार्यालय आदेश संख्या-3839 /यूपी. रेरा / प्रशा. / 2025-26 दिनांक 28.08.2025 के अनुसार परियोजना-]४५-00७ में यूनिट संख्या-0-602 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अतः श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और आदेश दिनांक 76.06.2022 का अनुपालन कराया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 05.03.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण