Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Devidas Sharma v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority

Complaint No. NCR144/02/70676/2021

Decision date
2024-10-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

Solo भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ- न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत नियम-24 3-Rreprag संख्या:-।५ CR44/02/70676/202 देवीदास शर्मा बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश पत्र दिनांक:- 6/40/2024 शिकायतकर्ता का वाद नियम-24 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित एवं विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आकृति उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा वांछित स्टम्प शुल्क एवं रजिस्ट्री शुल्क जमा नहीं किया गया इसलिए आगे की कार्यवाही नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी के पास ओ.सी,/सी.सी. नहीं है इसलिए स्टाम्प शुल्क दाखिल होने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह वैध ओ.सी,सी सी. रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा वैध ओसी./सी सी. सहित कब्जा प्रस्ताव शिकायतकर्ता को भेजे। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके पास वांछित स्टाम्प शुल्क एवं रजिस्ट्री शुल्क जमा करने हेतु धनराशि नहीं है। जब वसूली प्रमाण पत्र का पैसा मिलेगा तब वह स्टाम्प शुल्क व रजिस्ट्री शुल्क जमा करेगें। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह वसूली प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में श्रीमान सचिव रेरा से सम्पर्क करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 06/2/2024 तक वैध ओ.सी,/सी.सी. सहित शिकयतकर्ता को कब्जा देते हुए रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करें। यदि रजिस्ट्री नहीं कराते है तो शिकायतकर्ता a वांछित स्टाम्पं और रजिस्ट्री शुल्क जमा करें ताकि पीठ की ओर से उसकी रजिस्ट्री कराके कब्जा दिलाया जा सके।

पत्रावली अग्रिम तिथि 06/2/2024 को वास्ते सुनवाई पेश हो। amo tio fe (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण