Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Bhaskar Bhasin v. Granite Hill Properties Private Limited

Complaint No. NCR144/02/70298/2021

Decision date
2025-08-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 42-शिकायत WeAT—NCR I 44/02/70298/202 भास्कर भसीन बनाम ग्रेनाइट हिल प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो abit के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी क॑ साथ जो समझौतानामा हस्ताक्षरित हुआ है, उसका विपक्षी अनुपालन नहीं कर रहा है और शिकायतकर्ता को अब हस्ताक्षरित समझौतानामा स्वीकार नहीं है। शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध किया गया कि प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए उसे आवंटित यूनिट का कब्जा दिलाया जाये।

विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 30.04.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही आज तक कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. /सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित किया गया है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश 26.40.2024 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 26.40.2024 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। अतः: ऐसी स्थिति में विपक्षी पर आदेश का अनुपालन न करने के कारण धारा-63 भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम-2046 के अन्तर्गत अर्थदण्ड /पेनल्टी अधिरोपित किया जाना आवश्यक होगा। माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 26.40.2024 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को इस आशय से प्रेषित की जाये कि ae विपक्षी पर धारा-63 भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) atta के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु पत्रावली को रेरा प्राधिकरण के समक्ष पेश की जाये। विपक्षी द्वाव आज तक माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश 26.40.2024 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। अत: ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।

SH आदेश का अनुपालन कराये जाने एवं शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए परियोजना-॥6 Downtown 4 यूनिट संख्या-70 को इस न्यायालय द्वारा | किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यूपी.रेरा / प्रशा. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अतः श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को ae कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा wd | पत्रावली वास्ते अग्रिम सुनवाई दिनांक 03.:0.2025 को पेश हो। * (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण