Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Paulami Khan v. Super City Developers Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/02/69719/2021

Decision date
2025-12-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 45-शिकायतसंख्या:--टारा 44/02/6979/202] पौलामी खान बनाम सुपर सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 04/42/ 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अजय कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री हिमानी उपस्थित हुईं | शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का विपक्षी द्वारा अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा विलम्बित अवधि के ब्याज सहित यूनिट का कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है| विपक्षी कंपनी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत में पीठ द्वारा ast के अन्तर्गत पारित आदेश के सम्बन्ध में अपनी अनुपालन आख्या' रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड एवंदाखिल करने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध कियागया है, जोकि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा IRI—-3 के अन्तर्गत पारित आदेश का अनुपालन कर अपनी “अनुपालन आख्या' रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिसकी एक प्रति ई-मेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराएं। शिकायतकर्ता यदि चाहें तो वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना आपत्ति-पत्र रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर सकते हैं।

पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 9.03.2026 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण