Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mayank Agrawal v. SJP Infracon Limited

Complaint No. NCR144/02/51400/2020

Decision date
2024-08-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 28-शिकायत संख्या : NCRI44/02/5400/2020 मयंक अग्रवाल बनाम एसजेपी इंफ्राकॉन लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.08.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री विनित श्रीवास्तव उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेंद्र उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल की है जिसके साथ गणना शीट भी दाखिल की गयी है। शितायतकर्ता द्वारा भी गणना शीट दाखिल की गयी है। उभयपक्षों द्वारा दाखिल गणना शीट अधिकृत सी.ए. को भेजी जाए। रेरा सी.ए. अपनी गणना रिपोर्ट दिनांक 02.09. 2024 तक प्रस्तुत करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 02.09.2024 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण