Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashwani Kumar Gupta and Manju Gupta v. Intellect Projects Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/02/51157/2020

Decision date
2025-05-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 /63 सपठित नियम-24 44-शिकायत PA:—NCR 44/02/557/2020 अश्वनी कुमार गुप्ता एवं मंजू गुप्ता बनाम इंटेलेक्ट प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 49.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई । पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री नमन उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। विपक्षी यूनिट का कब्जा देने के लिए तैयार है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि उक्त परियोजना/यूनिट का ओ.सी.,/सी.सी. उसके पास नहीं है, ओ.सी.,/ सी.सी. के लिए आवेदन किया गया है। विपक्षी का कहना है कि शिकायतकर्ता यदि आवंटित यूनिट का कब्जा लेना चाहता है, तो वह आवंटित यूनिट का कब्जा देने के लिए तैयार है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित एक माह के अन्दर शिकायतकर्ता को आवंटित यूनिट का कब्जा देना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 05.08.2025 को पेश हो । आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण