Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anshu Tyagi v. Nandi Infratech Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/02/49690/2020

Decision date
2025-06-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 / 63 सपठित नियम-24 8-शिकायत PEAM—NCRI44/02/49690/2020 अंशू त्यागी बनाम नंदी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 44.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री बिपिन कुमार उपस्थित हुए। उभयपक्षों के विद्वान अधिवक्‍्तागण को सुना गया। आदेश-पत्र दिनांक 05.05.2025 के अनुपालन में रेरा के अधिकृत रिसीवर द्वारा कुर्की आख्या दिनांक 29.05.2025 दाखिल कर दी गई है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है। यदि कोई पक्ष कुर्की आख्या दिनांक 29.05. 2025 पर आपत्ति दाखिल करना ded हैं, तो 45 दिनों के अन्दर आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। विपक्षी द्वारा अपना जवाब डाक के माध्यम से इस स्टेज पर दाखिल किया गया है, लेकिन रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अपना जवाब रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। प्रकरण में आवंटित यूनिट qa हो चुकी है और इस न्यायालय के कब्जे में है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट एक माह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें तथा इस सम्बन्ध में रजिस्ट्रार के यहाँ से रिपोर्ट प्राप्त कर बताये कि कितनी स्टाम्प शुल्क एवं रजिस्ट्री शुल्क दाखिल कराया जाना है| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 47.07.2025 को पेश हो | |

(न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण