Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anshu Tyagi v. Nandi Infratech Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/02/49690/2020

Decision date
2024-02-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 53-शिकायत संख्या : NCRI44/02/49690/2020 अंशू त्यागी बनाम नंदी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक : 20-02-2024 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री बिपिन कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से यह कहा गया कि वह कब्जा देने हेतु तैयार है, परन्तु शिकायतकर्ता कब्जा प्राप्त नहीं करना चाहते हैं। शिकायतकर्ता को कई ई-मेल भेजे गये हैं, परन्तु वह कब्जा लेने नहीं आया, जबकि शिकायतकर्ता का कथन है कि उसे कोई भी कब्जा ऑफर पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अंतिम गणना-पत्र / कब्जा प्रस्ताव शिकायतकर्ता के पक्ष में प्रेषित करते हुए, रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त शिकायतकर्ता बकाया धनराशि का भुगतान कर, रजिस्ट्री व कब्जे की औपचारिताओं को पूर्ण करते हुए, अग्रिम कार्यवाही करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 07-05-2024 को पेश हो। Fi (हरीश त्रिपाठी) (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण