Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Vijay Kumar Dhingra v. Gaursons Realtech Private Limited
Complaint No. NCR144/02/127072/2025
- Decision date
- 2025-10-31
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 3-0-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/02/27072/2025 विजय कुमार ढींगरा व अन्य बनाम 4. गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. 2. इन्वेस्टर्स क्लीनिक इन्फ्राटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि श्री योगेश गोयल उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या: 04 की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ध्रुव गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या: 02 अनुपस्थित | शिकायतकर्ता के अधिकृत प्रतिनिधि की ओर से विपक्षी संख्या: 04 द्वारा पोर्टल पर अपलोड एवं दाखिल आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने तथा विपक्षी संख्या: 02 को उपस्थिति हेतु दस्ती के माध्यम से नोटिस जारी करने के लिए 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है शिकायतकर्ता के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा संशोधन प्रार्थना-पत्र दाखिल करते हुए, Werte शिकायत में सह-आवंटी किरन EPRI (Kiran Dhingray का नाम अंकित /संशोधित किये जाने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि शिकायतकर्ता द्वारा Area सह-आवंटी के रूप में मूल शिकायतकर्ता (विजय ढींगरा) का जिस ही नाम अंकित कर दिया गया है, जिस पर विपक्षी संख्या: 04 के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अत: शिकायतकर्ता का उपर्युक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है। 4 at
अतः WT आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर कप्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम अंकित सह-आवंटी के रूप में मूल शिकायतकर्ता (विजय ढींगरा) के नाम के स्थान पर सह--आवंटी किरन ढींगरा (Kiran Dhingra) का नाम कप्प्लेन्ट Vo के फॉर्म-एम पर यथास्थान संशोधित // अंकित करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 20-02-2026 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY ऐड फऔ (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।