Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vinay Kochhar v. Jkg Construction Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/02/127017/2025

Decision date
2025-07-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 45 -शिकायत संख्या — NCRI44/02/22707/2025 विनय कोचर बनाम जेकेजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड दिनांक —28 /07 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो opin के माध्यम से प्रस्तुत किया war) पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री हेमंत जैन उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी द्वारा विगत तिथि पर कहा गया था कि उनके द्वारा अपना लिखित जवाब भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल कर दिया गया है, परन्तु रेरा डाक विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आज की तिथि तक प्रश्नगत प्रकरण से सम्बन्धित कोई लिखित जवाब उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है, जिस कारण विपक्षी का लिखित जवाब दाखिल करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। शिकायतकर्ता द्वारा लिखित शिकायत में अंतरिम अनुतोष की प्रार्थना की गई है, जिसमें उनके द्वारा उल्‍लेखित किया गया है कि विपक्षी द्वारा उनका यूनिट संख्या-८2-4404 निरस्त की जा चुकी है। शिकायतकर्ता द्वारा लिखित शिकायत में अंतरिम अनुतोष के तौर पर विपक्षी को यूनिट संख्या-८2-4404 के सम्बन्ध में प्रकरण के निस्तारण तक यथास्थिति बनाये रखने के लिए निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया गया है, तांकि विपक्षी शिकायतकर्ता के फ्लैट पर तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न कर सके। ऐसी स्थिति में विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक प्रकरण में उललेखित यूनिट संख्या-८2-4404 के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखेगें। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो प्रदान किया जाता है। पत्रावली वास्ते उपरोक्त / बहस हेतु दिनांक 42.2.2025 को पेश हो।

———— डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा वित्नियामक प्राधिकरण