Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Minesh upadhyaya and mayuri jagannathan v. Ar Landcraft LLP

Complaint No. NCR144/02/126880/2025

Decision date
2025-03-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 4 -शिकायत संख्या -—NCRI44/02/26880/2025 मिनेश उपाध्याय एवं मयूरी जगननाथन बनाम एआर लैंडक्राफ्ट एलएलपी दिनांक :-24 /03 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद asi के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री द्रोण मिश्रा उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता श्री रोहन मलिक उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा दाखिल अंतरिम अनुतोष की प्रार्थना पर आदेश पारित कर दिया जाए। शिकायतकर्ता द्वारा की गई अंतरिम अनुतोष की प्रार्थना का अवलोकन किया गया, जिससे विदित है कि शिकायतकर्ता द्वारा अंतरिम अनुतोष की प्रार्थना में यूनिट का शीघ्र कब्जा उपलब्ध कराये जाने हेतु विपक्षी को निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा चाही गई अंतरिम अनुतोष की प्रार्थना के सम्बन्ध में रेर अधिनियम की धारा-36 का उल्लेख किया जाना महत्वपूर्ण प्रतीत होता है जो कि निम्नवत्‌ हैः- where during an inquiry, the Authority is satisfied that an act in contravention of this Act, or the rules and regulations made thereunder, has been committed and continues to be committed or that such act is about to be committed, the Authority may, by order, restrain any promoter, allottee or real estate agent from carrying on such act until the conclusion of such inquiry of until further orders, without giving notice to such party, where the Authority deems it necessary.

उपरोक्त धारा के अवलोकन से विदित है कि ka पीठ को अंतरिम अनुतोष के तौर पर कब्जा उपलब्ध कराये जाने का आदेश पारित किये जाने का क्षेत्राधिकार नहीं है। उपरोक्‍्तानुसार शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल अंतरिम अनुतोष की प्रार्थना पर कोई आदेश पारित किया जाना संभव नहीं है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना लिखित जवाब व वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed उपरोक्त,/बहस हेतु दिनांक 45.07.2025 को पेश हो। SSS डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण