Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vikash Kumar v. Logix Heights Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/02/117696/2024

Decision date
2025-09-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 24-09-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/02/7696/2024 विकाश कुमार बनाम लॉजिक्स हाईट्स प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री आदित्य कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि सुश्री coe उपस्थित हुईं। प्रकरण में शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता तथा विपक्षी कम्पनी की अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा आपस में प्रश्नगत यूनिट का कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज, जो कि उभय पक्षों द्वारा एक-दूसरे को देय है तथा रजिस्ट्री निष्पादित कराये जाने के सम्बन्ध में समझौता वार्ता करने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः उभय पक्षों को आदेशित किया जाता है कि यदि उनके मध्य उपर्युक्त के सम्बन्ध में अंतिम समझौता हो जाता है, तो स्थिति में वे अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पक्षकारों के मध्य निष्पादित व हस्ताक्षरित समझौतानामा की प्रति रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 30-0-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.09.25 BHOOSREDDY I eal :06 +05'30° (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 22