Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vikash Kumar v. Logix Heights Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/02/117696/2024

Decision date
2025-03-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 26-03-2025 शिकायत संख्या: NCR 44/02/7696/2024 विकाश कुमार बनाम लॉजिक्स हाईट्स प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो api के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री आदित्य यादव उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार की प्रॉक्सी अधिवक्ता सुश्री आरूषी उपस्थित हुईं। प्रकरण में पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 22--.05--2024 एवं दिनांक 20--44-2024 के उपरान्त भी विपक्षी कम्पनी द्वारा अपने आपत्ति-पत्र के प्रस्तर-07 में जो तथ्य उल्लिखित किये गये हैं, उनसे यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि वह पीठ द्वारा पारित आदेशों की पूर्णतः अनदेखी करते हुए, पेचाचारिता को प्रदर्शित कर रहे हैं। अतः विपक्षी कम्पनी के निदेशक को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि पर अपने विद्वान अधिवक्ता के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर, उपर्युक्त कृत्य के सम्बन्ध में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। प्रकरण में शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा नियमानुसार सही अपना वकालतनामा रेरा SES पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 04 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है।

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज / अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि i8-06-2025 को पेश हो। SANJAY RAMESH हे sroosseooy B HOOS R E D DY Date: 2025.03.27 4:5:03 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा | 27