Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Kusum Lata Sharma v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/02/117428/2024

Decision date
2024-10-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत aRi—34 दिनांक: 30-0-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/02/I7428/2024 कुसुम लता शर्मा बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय की प्रॉक्सी अधिवक्ता सुश्री पूजा वर्मा उपस्थित हुईं | शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा संशोधन प्रार्थना-पत्र दाखिल करते हुए, प्रश्नगत शिकायत में सह-आवंटी किशोर शर्मा का नाम अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता का उक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह var आदेश पोर्टल अपलोड होने के उपरान्त आगामी 04 सप्ताह के अन्दर सह-आवंटी किशोर शर्मा का नाम कप्प्लेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता की ओर से विपक्षी द्वारा wert शिकायत को खारिज किये जाने हेतु दाखिल लिखित प्रार्थना-पत्र, दिनांक 25-40-2024 पर अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड किये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय चाहा गया है, जो कि प्रदान किया जाता है।

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। विपक्षी द्वारा दाखिल उपर्युक्त प्रार्थना-पत्र, दिनांक 25-40-2024 पर सुनवाई हेतु नियत तिथि 29-0-2025 को पेश हो। SANJAY RAMESH Distal signed by sanuay RAMESH BHOOSREDDY 8 H OOS RE D DY mag wee 0.30 6:05:58 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा |