Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Abhijit Chakrabarti v. S. J. P. Hotels & Resorts Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/02/117406/2024

Decision date
2024-08-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 0-08-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/02/I7406/2024 अभिजीत चक्रबर्ती बनाम एस. जे. पी. होटल्स एण्ड रिजॉर्टस्‌ प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री वैभव सिंह बोरा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता लाल मन यादव उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता (अभिजीत चक्रबर्ती) द्वारा श्रीमती तुलिका चक्रबर्ती द्वारा क्रय की गयी यूनिट से सम्बन्धित लेकिन कदाचित मूल आवंटी द्वारा अपने पति (अभिजीत चक्रबर्ती) का नाम फार्म-एम पर अंकित कर दिया गया अतः: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के फार्म-एम पर तुलिका चक्रबर्ती नाम अंकित करना सुनिश्चित करें, क्‍योंकि फार्म-एम रेरा की ई-मेल कोर्ट का एक मूल दस्तावेज है शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में रेरा की ई-कोर्ट के रेगुलेशन एवं SOP. के अनुरूप फार्म-एम पर जिसमें .बी.ए. अथवा Vite फॉर सेल इत्यादि दस्तावेज अपलोड नहीं किये गये है, जिससे प्रश्नगत शिकायत का निस्तारण किया जा सके। 2 खेल? त०+

विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा रेरा Here पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण var आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर RI कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर सकते हैं। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा प्रश्नगत यूनिट के सापेक्ष 40 प्रतिशत से अधिक धनराशि का भुगतान किये जाने के उपरान्त भी विपक्षी द्वारा wr अधिनियम, 2006 की धारा-43 के अनुपालन में शिकायतकर्ता के पक्ष में एग्रीमेन्ट फॉर सेल निष्पादित नहीं कराया गया है। अतः विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि यदि शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत यूनिट के सापेक्ष 40 प्रतिशत से अधिक धनराशि का भुगतान कर दिया गया है, तो अगले 45 दिन के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में एग्रीमेन्ट फॉर सेल निष्पादित कराकर शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिसकी प्रति शिकायतकर्ता रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत से सम्बन्धित समस्त दस्तावेज एक-दूसरे को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिसकी एक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय में भौतिक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु, नियत तिथि 30-20-2024 को पेश हो। SANJAY SAUAY RAMESH. RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY tesa s0530 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 6