Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Randhir Brar v. S. J. P. Hotels & Resorts Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/02/117340/2024

Decision date
2024-05-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 24-05-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/02/7340/2024 WR बरार बनाम एस. जे. पी. होटल्स एण्ड रिजॉर्टस्‌ प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रखर सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लाल मन यादव उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा सह-आवंटी अलीशा मलिक का नाम मेमो ऑफ कप्प्लेन्ट में अंकित करते हुए, प्रश्नगत शिकायत में सह-आवंटी का नाम अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता का var अनुरोध स्वीकार किया जाता है। अतः: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त आदेश पोर्टल अपलोड होने क॑ उपरान्त आगामी 04 सप्ताह के अन्दर सह-आवंटी अलीशा मलिक का नाम कप्प्लेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्प्लेन्ट to पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा HRS पेज पर अपलोड कर सकते हैं।

पत्रावली aed आपत्ति-पत्र /बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 23-08-2024 को पेश हो। ee आर. न HAA रेरा | १7