Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sushil Kumar Gupta and Meenu Gupta v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/02/105409/2023

Decision date
2025-07-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 43-शिकायत GeAT—NCR44/02/05409/2023 सुशील कुमार गुप्ता एवं मीनू गुप्ता बनाम एटीएस Racct प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 22.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री उत्कर्ष उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी को पिछली तिथि 06.05.2025 को निर्देशित किया गया था कि वह 2 माह के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें, लेकिन विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। विपक्षी द्वारा दाखिल जवाब के अनुसार शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन अभी रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। . विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता को रजिस्ट्री के सम्बन्ध में ई-मेल द्वारा सूचना भेजे कि कितना रजिस्ट्री शुल्क, स्टाम्प शुल्क तथा अन्य लीगल aviv लगेंगे, ताकि शिकायतकर्ता से धनराशि का भुगतान कराकर शिकायतकर्ता के पक्ष में एक माह के अन्दर रजिस्ट्री कराते हुए रजिस्ट्री की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें |

यदि विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई जाती है, तो ऐसी दशा में भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) afefraa—2oi6 की धारा-63 के अन्तर्गत विपक्षी के विरुद्ध पेनल्टी/अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु पत्रावली रेरा प्राधिकरण को भेज दी जायेगी | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 02.09.2025 को पेश हो। ae Yr सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण