Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anshul Singh and Khushboo Chandel v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/02/105328/2023

Decision date
2025-05-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 6-05-2025 शिकायत संख्या: ९(१२।44/02/ 05328/2023 अंशुल सिंह व अन्य बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ध्रुव गुप्ता उपस्थित हुए प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 27-04-2025 को रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किया गया है, जिस पर विपक्षी कम्पनी द्वारा भी अपना आपत्ति-पत्र, दिनांक 08-05--2025 रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किया गया है। उपर्युक्त संशोधन प्रार्थना-पत्र पर पीठ द्वारा आज उभय पक्षों के विद्वान अधिवक्तागण के तर्कों को विस्तार से सुना गया और सुनवाई के उपरान्त शिकायतकर्ता का कथन कि विपक्षी कम्पनी द्वारा उन्हें yea यूनिट का भौतिक कब्जा देते हुए, रजिस्ट्री निष्पादित व हस्ताक्षरित करायी जा चुकी है और सिर्फ विपक्षी कम्पनी द्वारा कब्जा देने में हुए विलम्ब के आधार पर विलम्ब ब्याज का भुगतान किया जाना अवशेष है। अतः अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 27-04-2025 के प्रस्तर-4(७) को उपर्युक्तानुसार स्वीकृत किया जाता है।

साथ ही रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 27-04-2025 के प्रस्तर-4(७) के क्रम में रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ के फार्म-एम पर अंकित अनुतोष प्रश्नगत यूनिट का कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज (Possession and payment of interest for delay) के स्थान कब्जा देने में हुए विलम्ब के आधार पर विलम्बित अवधि का ब्याज (payment of interest for delay) दिलाये जाने सम्बन्धी अनुतोष अंकित,/संशोधित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने प्रत्युत्तर की भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 23-07-2025 को पेश हो। RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2025.05.7 75:57:50 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, RT|