Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

nirupama sharma v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/02/100487/2023

Decision date
2024-11-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 20-2-2024 शिकायत संख्या: ॥700२44/02/00487/2023 निरूपमा शर्मा बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सत्य प्रकाश यादव उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा संशोधन प्रार्थना-पत्र दाखिल करते हुए, pera शिकायत में सह-आवंटी दिनेश वासुदेवा का नाम अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता का उक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है। अत: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त आदेश पोर्टल अपलोड होने के उपरान्त आगामी 02 सप्ताह के अन्दर सह-आवंटी दिनेश वासुदेवा का नाम कप्प्लेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय चाहा गया है, जो कि प्रदान किया जाता है। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल गर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 2-02-2025 को पेश हो।

koa , TSI) अध्यक्ष, RT|