Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

nirupama sharma v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/02/100487/2023

Decision date
2023-12-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04-ए आदेश कार्यवाही अन्तर्गत eet—st दिनांक : 5-2-2023 शिकायत संख्या : NCRI44/02/00487/2023 निरुपमा शर्मा बनाम गौड़संस रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ga गुप्ता उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा उन्हें प्रश्नगत यूनिट के सम्बन्ध में चाबी दिनांक 04--2023 को उपलब्ध करा दी गयी, किन्तु यूनिट के भौतिक कब्जे हेतु कार्यवाही नहीं की गयी है और यूनिट में कुछ कमियाँ पाई गयी है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कमियों को ठीक कराये जाने हेतु आश्वासन दिया गया है। प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर उनके द्वारा विपक्षी को अदा की गयी धनराशि %.34,69,87 /-अंकित की गयी है, किन्तु शिकायतकर्ता द्वारा उक्त अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में कोई रसीदें / लेजर की प्रति रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अपलोड नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व उक्त विपक्षी को अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में समस्त जमा धनराशि की समस्त रसीदें अथवा लेज़र तथा पक्षकारों के मध्य निष्पादित एग्रीमेन्ट फॉर सेल / बी.बी.ए. की पूर्ण व स्पष्ट छायाप्रति प्रमाणित / स्व-प्रमाणित कर रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

प्रकरण में विपक्षी के कथनानुसार उनके द्वारा अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड किया जा चुका है, जिस पर शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह आगामी 02 सप्ताह में विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर सकता है। पत्रावली वास्ते प्रत्युत्तर / see हेतु अग्रिम नियत तिथि 28-02-2024 को पेश हो। (संजय आर, भूंसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 0