Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rahul Kr v. Jkg Construction Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/01/88621/2022

Decision date
2025-12-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 42-शिकायत संख्या:-0८744/0 /8862/2022 राहुल क्र बनाम जेकेजी emer प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अरुण प्रताप सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ज्योति शर्मा उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया | कंसीलिएशन सुनवाई के दौरान रेरा अधिकृत -सी.ए द्वारा अपनी आख्या दिनांकित 4 5.07.2025 दाखिल की गई, जिस पर उभयपक्षों द्वारा अपनी-अपनी आपत्ति दाखिल की गई हैं। उभयपक्षों की आपत्तियों के अनुसार रेरा अधिकृत सीए की आख्या दिनांकित 75.07.2025 निरस्त की जाती है। यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त आख्या उभयपक्षों के मध्य मध्यस्थता के दौरान कंसीलिएशन की सुनवाई में दाखिल की गई और वहाँ उभयपक्षों के मध्य कोई समझौता भी नहीं हो पाया, इसलिए भी रेरा अधिकृत सी.ए की amen दिनांकित 4 5.07.2025 निरस्त की जाती है। उभयपक्षों द्वारा अपनी-अपनी गणना शीट दाखिल की गई हैं। अतः उभयपक्षों की गणना शीट पत्रावली सहित रेरा अधिकृत सी.ए को भेजी जाये कि रेरा अधिकृत सी.ए उभयपक्षों की गणना शीट, आदेश दिनांक 24.06.2023 एवं बी.बी.ए के अनुसार गणना कर स्पष्ट रूप से अपनी आख्या एक माह के अन्दर दाखिल करें कि कितनी धनराशि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को अदा करनी है।

रेरा अधिकृत सी.ए को निर्देशित किया जाता है कि गणना करते हुए होल्डिंग चार्ज, मेन्टेनेन्स चार्ज एवं अन्य चार्ज के सम्बन्ध में निम्न प्रकार गणना की जाये:- 4. उ.प्र. भू-सम्पदा विनियमन एवं विकास (विक्रय // पट्टा के लिए करार) नियमावली, 20i8 प्रस्तर-7.3 के प्राविधानों के अनुसार विपक्षी कब्जा ऑफर किये जाने की तिथि से, —~— शिकायतकर्ता से 2 रुपये प्रतिवर्ग फुट प्रतिमाह कारपेट एरिया की दर से होल्डिंग चार्ज प्राप्त करने का अधिकारी होगा, उससे अधिक नहीं | 2. जहाँ तक मेन्‍्टेनेन्स का प्रश्न है, क्योंकि शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा आज तक प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए यूनिट का भौतिक कब्जा प्राप्त करने की तिथि से हस्ताक्षरित अनुबन्ध के अनुसार शिकायतकर्ता अग्रिम aaa /रख--रखाव शुल्क अदा करने के लिए उत्तरदायी होगा। 3. जहाँ तक जी.एस.टी एवं किसान प्रतिकर का प्रश्न है, तो उक्त धनराशि शिकायतकर्ता इस स्टेज पर अदा करने के लिए उत्तरदायी नहीं है। विपक्षी जी.एस.टी व किसान प्रतिकर के मद में अदा की गई धनराशि की रसीदे »इन्वॉइस दाखिल करें। तद्पश्चात इन मदों के सम्बन्ध में आदेश पारित किया जायेगा। जहाँ तक अन्य देयों का प्रश्न है, तो शिकायतकर्ता कब्जा प्राप्त करने के समय अनुबन्ध-पत्र के अनुसार विपक्षी को अदा करेगा। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 46.04.2026 को पेश हो । (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण