Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Rahul Kr v. Jkg Construction Pvt Ltd
Complaint No. NCR144/01/88621/2022
- Decision date
- 2025-03-11
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 // 40 ,/63 सपठित नियम-24 42--शिकायत PENT—NCRI44/0I/8862/2022 7 राहुल क्र बनाम जेकेजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 44.03.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अरुण प्रताप उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव उपस्थित हुए उभयपक्षों को सुना गया। विपक्षी द्वारा अपना लिखित कथन यह कहते हुए प्रस्तुत किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता रू 8,27,036,//- जमा कर देते है, तो वह शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा एवं रजिस्ट्री कराने के लिए तैयार है। लेंकिन विपक्षी को बार-बार आदेशित किये जाने के बाद भी विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव पत्र वैध ओ.सी. सहित प्रेषित नहीं किया गया है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 24.06.2023 के अनुपालन में कोई रूचि नहीं लें रहा है और आज तक विपक्षी द्वारा न तो यूनिट का कब्जा दिया गया और न ही शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित करायी गयी है। विपक्षी द्वारा प्रार्थना पत्र दिनांक 08.03.2025 प्रस्तुत किया गया। जिसके साथ गणना शीट भी दाखिल की गयी है। उससे स्पष्ट है कि यूनिट की कुल किमत रू 42,64,85 //- शिकायतकर्ता पूरी अदा कर चुकी है। अतः ऐसी स्थिति 4 sega सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।
शिकायतकर्ता की ओर से प्रार्थना पत्र आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत यूनिट का कब्जा fear जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु प्रस्तुत किया गया है। कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. // 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार यूनिट PVNI-Al-G003 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को Ga कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सके। पत्रावली aed अग्रिम सुनवाई दिनांक 24.04.2025 को पेश हो। TA 2 आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण