Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sapna Thakur v. Newtech Promoters and Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/01/88460/2022

Decision date
2025-11-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत est दिनांक: 07-2-2025 शिकायत संख्या: ॥२८९44/0/88460/2022 सुभाष चन्द्र ठाकुर बनाम न्यूटेक प्रोमोटर्स एण्ड डेवलपर्स प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री शिवम्‌ त्यागी उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सी.के. झा की प्रॉक्सी अधिवक्ता सुश्री सहेली चक्रबर्ती उपस्थित हुईं। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि मूल आवंटी सुभाष चन्द्र ठाकुर का दुखःद निधन हो गया है, जिस कारण प्रश्नगत शिकायत में मूल आवंटी के स्थान पर उनकी धर्मपत्नी को आवश्यक पक्षकार (शिकायतकर्ता) बनाये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 06 सप्ताह के अन्दर मूल आवंटी सुभाष चन्द्र ठाकुर का मृत्यु प्रमाण-पत्र, वारिसान प्रमाण-पत्र तथा मूल आवंटी की धर्मपत्नी के पक्ष में पारिवारिक सदस्यों की एन.ओ.सी. रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित He | साथ ही उभय पक्षों को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 25-04-2025 का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, सम्बन्धित साक्ष्य रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें|

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 23-02-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY B H OOS REDDY Date: 2025..08 6:03:35 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 8