Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Sapna Thakur v. Newtech Promoters and Developers Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/01/88459/2022
- Decision date
- 2026-06-05
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत aris दिनांक: 05-06-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/0i/88459/2022 सुभाष चन्द्र ठाकुर बनाम न्यूटेक प्रोमोटर्स एण्ड डेवलपर्स प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री शिवम् त्यागी उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सी.के. झा की sitet अधिवक्ता सुश्री सहेली चक्रबर्ती उपस्थित BE | शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि मूल आवंटी,/शिकायतकर्ता का दुःखद निधन हो गया है। इसलिए शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा शिकायतकर्ता,//मूल आवंटी का मृत्यु प्रमाण-पत्र, वारिसान प्रमाण-पत्र सहित संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 0-06-2026 रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति दाखिल करते हुए कप्प्लेन्ट to के फार्म-एम पर अंकित,/ वर्णित शिकायतकर्ता (सुभाष चन्द्र ठाकुर) के नाम के स्थान पर उनकी धर्मपत्नी सपना ठाकुर (Sapna Thakur) का शिकायतकर्ता के रूप में नाम अंकित/वर्णित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत Var संशोधन प्रार्थना-पत्र स्वीकार किया जाता है।
अतः रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर कप्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर अंकित,/वर्णित शिकायतकर्ता (सुभाष चन्द्र ठाकुर) के नाम के स्थान पर उनकी धर्मपत्नी सपना ठाकुर (Sapna Thakur) का शिकायतकर्ता के रूप में नाम अंकित / संशोधित करना सुनिश्चित करें| इसके अतिरिक्त विपक्षी कम्पनी को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह उपर्युक्त समस्त दस्तावेज प्राप्त करते हुए, अपने अभिलेख /रिकॉर्ड में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा नाबालिग वारिसों,/विधिक उत्तराधिकारियों के सम्बन्ध में सपना ठाकुर (Sapna Thakur) का .40/— के नॉन-जूडिशियल Tera पेपर पर शपथ-पत्र तथा Here पेज़ के फार्म-एम पर अंकित, वर्णित यूनिट संख्या के स्थान पर अनुबन्धानुसार सही यूनिट संख्या अंकित,/संशोधित किये जाने हेतु, संशोधन प्रार्थना-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। साथ ही विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपना संशोधित अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, उक्त संशोधित आपत्ति-पत्र की प्रति शिकायतकर्ता को ई-मेल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने हेतु 03 दिनों का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त संशोधित आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,//अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 26-0-2026 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY (2530+03% (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 38