Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sheel Tripathi v. Pary Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/01/87724/2022

Decision date
2025-08-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 ,/63 सपठित नियम-24 6-शिकायत PIT:—NCR44/0/87724/2022 शील त्रिपाठी बनाम पारी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 07.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री शशांक उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 78.42.2024 एवं 43.05.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही आज तक माननीय रेरा पीठ-04 द्वारा पारित आदेश 28.07.2022 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 28.07.2022 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। अतः विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह 3 माह के अन्दर आदेश दिनांक 28.07.2022 के अनुपालन में ओ.सी/सी.सी. प्राप्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें।

यदि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो विपक्षी के डायरेक्टर दिनांक 04.42.2025 को इस न्यायालय के समक्ष स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर कारण बताये कि क्‍यों न उनको आदेश की अवहेलना करने के कारण आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्दर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर 3 माह के लिए सिविल कारागार में free करने का आदेश पारित किया जाये। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.2.2025 को पेश हो। आए पी सिंह न्‍यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण