Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sheel Tripathi v. Pary Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/01/87724/2022

Decision date
2025-02-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 43-शिकायत संख्या:८४]44/0/87724/2022 शील त्रिपाठी बनाम पैरी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 47.02.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए।, विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण fade निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी बताया गया कि उसे अभी तक वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। शिकायतकर्ता विलम्ब ब्याज की वसूली प्रमाण-पत्र के सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश दिनांक 5.2. 2022 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.//सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक माह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आदेश का अनुपालन न करने की स्थिति में इस न्यायालय द्वारा स्वयं सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 42.05.2025 को पेश हो।

आर. पी पी सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण