Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mr. Sumit Chopra and Mr. Vaishali Chopra v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/01/87503/2022

Decision date
2023-09-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-0॥ए कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 दिनांक : 0-09-2023 शिकायत BA-NCR 44/0/87503/2022 सुमित चोपड़ा एवं वैशाली चोपड़ा बनाम महागुन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड शिकायतकर्ता का वाद धारा-63 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आशु चौधरी उपस्थित हुईं | विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है, परन्तु पोर्टल की जाँच के उपरान्त पीठ के संज्ञान में आया है कि प्रश्नगत प्रकरण में विपक्षी द्वारा कोई भी अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं की गयी है। विपक्षी द्वारा प्रश्नगत प्रकरण में शिकायतकर्ता से समझौता वार्ता करने हेतु समय चाहा गया है एवं बार एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए आज की सुनवाई स्थगित किये जाने का अनुरोध भी किया गया है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पीठ द्वारा पूर्व में धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, अपनी अनुपालन आख्या / समझौतानामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 03-I-2023 को पेश हो। अध्यक्ष/ रेरा। 7 Page 29 of 64