Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Arti and Irfan Khan v. Granite Hill Properties Private Limited

Complaint No. NCR144/01/68622/2021

Decision date
2024-09-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 24-शिकायत संख्या : NCRI44/0I/68622/202! आरती और इरफान खान बनाम ग्रेनाइट हिल प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 49.09.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फरेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। प्रश्नगत शिकायत में मा. पीठ-2, द्वारा दिनांक 07.02.2022 को निम्न आदेश पारित किया है कि:- 4. विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि अनुबन्ध में उल्लेखित प्राविधान के अनुरूप कब्जा प्रदान किये जाने की तिथि तक शिकायतकर्ता को प्री-एम.आई. की धनराशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त शिकायत में मा. पीठ-2, द्वारा दिनांक 45.03.2024 को धारा-38 / 40 /63 के अन्तर्गत निम्न आदेश पारित किया गया है fe अतः समस्त तथ्यों एवं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सचिव, रेरा को निर्देशित किया जाता है कि प्रशनगत प्रकरण में पीठ द्वारा पूर्व में धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश दिनांकित 07.02.2022 का विपक्षी द्वारा अनुपालन न किये जाने के कारण vat प्रकरण को विपक्षी / प्रमोटर के विरूद्ध रेरा अधिनियम, 20i6 की धारा-63 के अन्तर्गत शास्ति अधिरोपित करने हेतु प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करें।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि प्रश्नगत यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए, हस्तान्तरण-विलेख निष्पादन एवं पंजीकृत कराकर अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अन्यथा आदेश का अनुपालन न करने पर इस न्यायालय Ss द्वारा स्वयं सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन हस्तान्तरण-विलेख निष्पादन, पंजीयन एवं कब्जा दिलाये जाने के सम्बंध में यथाविधि कार्यवाही की जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 43.44.2024 को पेश हो। छा आर. पी. सिहँ (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण