Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pankaj Gupta v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/01/68243/2021

Decision date
2025-05-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 // 63 सपठित नियम-24 49--शिकायत WM—NCR I 44/0/68243/202 पंकज गुप्ता बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 07.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनीष अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता के साथ समझौता वार्ता चल रही है और कहा गया कि 45 दिनों के अन्दर शिकायतकर्ता को आवंटित यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करा देंगे। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि विपक्षी द्वारा पिछली 2 तिथियों से यही बात कही जा रही है, उसको विपक्षी द्वारा आवंटित यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और न ही यूनिट की रजिस्ट्री कराई जा रही है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। विपक्षी द्वारा माननीय पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 25.08.2024 का भी अनुपालन नहीं किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। ऐसी स्थिति में माननीय रेरा पीठ- द्वारा पारित आदेश दिनांक 25.08.2024 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये।

विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.// सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें | शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति बम अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत विपक्षी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 30.07.2025 को पेश हो। iia न आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण