Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashutosh Kumar v. Vocational Education Foundation PLOT NO

Complaint No. NCR144/01/67969/2021

Decision date
2024-10-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3, अन्तर्गत धारा 38/40/63 46 -शिकायत संख्या -— NCRI44/0I/67969/202I आशुतोष कुमार बनाम वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन दिनांक :-24 /40 /2024 शिकायतकर्ता का वाद धारा-63 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी .द्वारा प्रकरण में अपनी अनुपालन आख्या भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करायी गयी है जो पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा विगत तिथि पर कथन किया गया कि शिकायतकर्ता के द्वारा कब्जा लिया जा चुका है, जिस तथ्य को शिकायतकर्ता द्वारा बताया नहीं गया है, और इस सम्बन्ध में वह आवश्यक साक्ष्य पत्रावली पर दाखिल करना चाहते है, परन्तु विपक्षी द्वारा उक्त के सम्बन्ध में कोई प्रपत्र दाखिल नहीं किये गये है। शिकायतकर्ता द्वारा अंतरिम आदेश दिनांकित 04.04.2024 के अनुपालन हेतु समय चाहा, जो प्रदान किया जाता है। उभयपक्षों को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अंतरिम आदेश दिनांकित 04.04.2024 के अनुपालन में साक्ष्य मय शपथ पत्र इस अशय का दाखिल करना सुनिश्चित करे कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत यूनिट का कब्जा प्राप्त किया जा चुका है अथवा नही। पत्रावली aed उपरोक्त,/बहस हेतु दिनांक 28.02.2025 को पेश हो। So a Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण