Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sanjay Fialoke and Preeti Fialoke v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/01/67664/2021

Decision date
2023-08-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू--सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-नन्‍्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 24-शिकायत संख्या-70744/0/67664/202] संजय फाईलोक व अन्य बनाम ग्रीन बे इन्फास्ट्रक्चर प्रा0 लि0 0.08.2023 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रकर्ष तिवारी उपस्थित हुए । विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा यह बताया गया कि इस मामले में अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा चुका है और शिकायतकर्ता के पक्ष में अंतिम माँग पत्र प्रेषित किया जा चुका है शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि जो अंतिम माँग पत्र प्रेषित किया गया है, उसमें Ho पीठ के आदेश के अनुपालन में विलम्बित अवधि के ब्याज का समायोजन नहीं किया गया है। विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा स्वीकार किया गया है कि उनके द्वारा पीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन करते हुए अंतिम माँग पत्र प्रेषित नहीं किया गया है। अतः विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी, 4 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पारित आदेश के निबन्धनों के अनुसार विलम्बित अवधि के ब्याज का समायोजन करते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में अंतिम माँग पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें, जिसकी एक प्रति रेरा पोर्टल/पीठ की ई-मेल आई.डी. [email protected] पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 29.09.2023 को पेश हो। (हरीश त्रिपाठी) (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण