Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Yogita Mendiratta v. Gaursons Hi-Tech Infrastructure Private Limited
Complaint No. NCR144/01/135785/2026
- Decision date
- 2026-10-07
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 07-0-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/0I/35785/2026 योगिता मेंदीरत्ता बनाम गौड़संस हाई-टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री संदीप सिंह रावत उपस्थित हुए। प्रकरण में शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रकरण में स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु प्रार्थना-पत्र, दिनांक 20-06-2026 पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिस पर विपक्षी / प्रमोटर द्वारा दिनांक 23-09-2026 को अपना आपत्ति-पत्र तिथि रहित पोर्टल पर अपलोड किया गया है। 4 आज शिकायतकर्ता के उपर्युक्त प्रार्थना-पत्र एवं विपक्षी के आपत्ति-पत्र पर उभय पक्षों के विद्वान अधिवक्तागण के cof को विस्तार से सुना गया, तत्पश्चात् शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने उपर्युक्त प्रार्थना-पत्र, दिनांक 20-06-2026 पर बल नहीं दिया गया, क्योंकि पूर्व में प्रश्शगत परियोजना के सापेक्ष समान स्पेसिफिकेशन के सम्बन्ध में पीठ के आदेश के अनुक्रम में रेरा तकनीकी टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए, निरीक्षण आख्या पोर्टल पर अपलोड की गयी है, जिस पर विपक्षी / प्रमोटर के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कथन प्रस्तुत किया गया है कि उक्त निरीक्षण आख्या में जो स्पेसिफिकेशन अंकित / वर्णित हैं, वह संदर्भित प्रश्नगत यूनिट में भी समान हैं। 44
अतः शिकायतकर्ता द्वारा उपर्युक्त अपने प्रार्थना-पत्र, दिनांक 20-06-2026 पर बल न दिये जाने के कारण, उक्तानुसार निरस्त किया जाता है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने प्रत्युत्तर की भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा भुगतान की गयी धनराशि को संशोधित किये जाने हेतु, पोर्टल पर अपलोडेड संशोधन प्रार्थना-पत्र तथा उक्त प्रार्थना-पत्र के सापेक्ष विपक्षी द्वारा प्रस्तुत लिखित जवाब पर सुनवाई हेतु, पत्रावली अग्रिम नियत तिथि 29-0-2027 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.0.08 6:6:05 BHOOSREDDY +9530 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 34