Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Abhishek Kumar jha v. Hebe Infrastructure Private Limited
Complaint No. NCR144/01/126401/2025
- Decision date
- 2026-07-10
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 0-07-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/0/2640/2025 अभिषेक कुमार झा व अन्य बनाम हेबे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री इशिता उपस्थित हुईं। प्रकरण में पीठ द्वारा विगत तिथि,/सुनवाई, दिनांक 20-03-2026 को विपक्षी कम्पनी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया गया था कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, परन्तु विपक्षी कम्पनी द्वारा आज की तिथि तक vat आदेश के अनुपालन में अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र //वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रति उपलब्ध नहीं करायी गयी है।
अतः यदि आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 20-03-2026 के अनुपालन में प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध नहीं करायी जाती है, तो ऐसी स्थिति में अग्रिम नियत तिथि पर पीठ द्वारा विपक्षी कम्पनी को अपना आपत्ति-पत्र ta कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल करने का अवसर समाप्त करते हुए, शिकायतकर्ता के तकों को एकपक्षीय रूप से सुनकर, गुण-दोष के आधार पर विधिनुसार wera शिकायत का निस्तारण किया जायेगा और पीठ को विपक्षी कम्पनी के विरूद्ध रेरा अधिनियम, 2046 के अन्तर्गत शास्ति अधिरोपित करने हेतु, प्रकरण रेरा प्राधिकरण के समक्ष संस्तुति सहित संदर्भित करने पर बाध्य होना पड़ेगा, जिसके लिए विपक्षी कम्पनी स्वयं जिम्मेदार होगी। यदि विपक्षी कम्पनी द्वारा उपर्युक्त अवधि में wera शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 27-22-2026 को पेश हो।
SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH BHOOSREDDY RAM ES H Date: 2026.07. 3:44:50 BHOOSREDDY +530" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 23