Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Planet Vincom LLP v. Nexgen Infracon Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/01/126141/2025
- Decision date
- 2026-08-12
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत aris दिनांक: :2-08-2026 शिकायत संख्या: ॥एटा२44/0/264/2025 प्लैनेट fear एलएलपी बनाम नेक्सज़ेन इन्फ्राकॉन प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री संचिता जैन उपस्थित हुईं । विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित Bl प्रकरण में पीठ द्वारा विगत 05 तिथियों अर्थात् दिनांक 06-03-2025, दिनांक 04—06—2025, दिनांक 03-09-2025, दिनांक 47-42--2025 एवं दिनांक 40-04--2026 को विपक्षी कम्पनी को अवसर एवं अंतिम अवसर देते हुए, प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु आदेशित किया गया था, परन्तु अत्यन्त खेद का विषय है कि विपक्षी द्वारा उपर्युक्त आदेशों के अनुपालन में अभी तक कोई wera शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा WI कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति दाखिल नहीं की गयी है।
विपक्षी द्वारा किये गये उपर्युक्त कृत्य के कारण पीठ का समय एवं ऊर्जा नष्ट हुई। अतः विपक्षी कम्पनी पर रू.5,000,//- खर्चा (Cost) अधिरोपित किया जाता है, जो कि उनके द्वारा रेरा प्राधिकरण के खाता संख्या: 40050469860, आई.एफ.एस.सी. कोड: iFB00225: में आर.टी.जी.एस. अथवा माँग-ड्राफ्ट के माध्यम से आगामी 45 दिनों के अन्दर जमा करते हुए, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा were पेज़ पर अपलोड किया जायेगा। यदि var अधिरोपित खर्चा (cose, विपक्षी द्वारा आगामी 45 दिनों के अन्दर जमा कर, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड नहीं किया जाता है, तो सचिव, उ.प्र. रेरा उपर्युक्त खर्चा (Cost) के सम्बन्ध में वसूली हेतु प्रमाण-पत्र जारी करेंगे। साथ ही न्यायहित में अंतिम अवसर देते हुए विपक्षी को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह आगामी of सप्ताह के अन्दर प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र //वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें, अन्यथा कि स्थिति में अग्रिम नियत तिथि पर पीठ द्वारा विपक्षी कम्पनी को प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड एवं भौतिक प्रति दाखिल करने का अवसर समाप्त कर, एकपक्षीय रूप से शिकायतकर्ता के तकों को सुनते हुए, विधिनुसार प्रश्नगत शिकायत का निस्तारण किया जायेगा।
उपर्युक्त अवधि में विपक्षी द्वारा wetted शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने के उपरान्त आगामी 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,//अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 30-:2-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2026.08.3 78:02:54 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 38