Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mayank Tiwari and Rachna Tiwari v. Yamuna Builtech Private Limited

Complaint No. NCR144/01/125725/2025

Decision date
2025-12-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 0-2-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/0/25725/2025 मयंक तिवारी व अन्य बनाम यमुना बिल्डटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आशु चौधरी उपस्थित हुईं | विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने आपत्ति-पत्र की भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी कम्पनी द्वारा wane शिकायतकर्ता को यूनिट निरस्तीकरण पत्र प्रेषित किया गया, तदोपरान्त विपक्षी द्वारा अतिरिक्त माँग हेतु माँग-पत्र प्रेषित किया गया।

अत: उभय पक्षों के तथ्यों एवं cot at यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम दृष्टया सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) तथा शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति न हो इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण, विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 04-04-2026 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH BHOOSREDDY RAMESH Date: 2025.2. 8:4:38 BHOOSREDDY +930 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 65