Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rajeev Agrawal v. Roseberry Estate LLP

Complaint No. NCR144/01/116720/2024

Decision date
2025-03-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3

29 -शिकायत संख्या -—NCRI44/0/6720/2024 राजीव अग्रवाल एवं नूतन अग्रवाल बनाम रोजबेरी एस्टेट एलएलपी दिनांक —26 /03 /2025 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित।| विपक्षी की ओर से प्रॉक्सी अधिवक्ता श्री रिद्धि रंजन उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को यूनिट संख्या-67, Shop nos के सम्बन्ध में प्रकरण के निस्तारण तक यथास्थिति बनाये रखने के लिए निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया गया है। ताकि विपक्षी शिकायतकर्ता के फ्लैट पर तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न कर सके। शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट निरस्तीकरण के सम्बन्ध में यूनिट निरस्तीकरण पत्र 02.04.2024 दाखिल किया गया है। विपक्षी की ओर से उपस्थित प्रॉक्सी अधिवक्ता द्वारा कहा गया कि उनके सीनियर अधिवक्ता मेडिकल एमरजेंसी के कारण आज बहस हेतु उपस्थित होने में असमर्थ है, जिस कारण शिकायतकर्ता के अंतरिम अनुतोष के प्रार्थना पत्र पर अपना पक्ष रखने हेतु एक तिथि प्रदान कर दी जाए। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट के सापेक्ष केवल 0 प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया गया है और विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता की प्रश्नगत यूनिट निरस्त की जा चुकी है, जिसके सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा अपना विस्तृत लिखित जवाब दाखिल कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता के अंतरिम अनुतोष के प्रार्थना पत्र पर विपक्षी को सुने बिना कोई आदेश पारित किया जाना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि पर उपस्थित होकर शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल अंतरिम अनुतोष के प्रार्थना पत्र व प्रश्नगत शिकायत में बहस करना सुनिश्चित करें। पत्रावली at बहस हेतु दिनांक 22.07.2025 को पेश हो। oe Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण