Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nikhil Khandelwal v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/01/116529/2024

Decision date
2024-04-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 03-04-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/0I/I6529/2024 निखिल खण्डेलवाल बनाम महागुन (इंडिया) प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार उपस्थित हुए | शिकायतकर्ता को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व प्रश्नगत शिकायत में सह-आवंटी का नाम अंकित किये जाने हेतु, संशोधन प्रार्थना-पत्र तथा उनके द्वारा विपक्षी को अदा की गयी समस्त धनराशि के सम्बन्ध में रसीदें अथवा कस्टमर लेज़र प्रमाणित / स्व-प्रमाणित कर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर सकते हैं। पत्रावली aed आपत्ति-पत्र / बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 26-06-2024 को पेश हो Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2024.04.04 BHOOSREDDY 46:37:36 +0530' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा |