Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Poonam Agarwal v. Saya Cementation Limited
Complaint No. NCR144/01/116367/2024
- Decision date
- 2026-08-06
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 32-शिकायत संख्या :- NCR44/0I/I6367/2024 पूनम अग्रवाल बनाम साया सीमेन्टेशन लिमिटेड दिनांक :- 06/08 / 2026 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो opi के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री नितिन गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन की प्रॉक्सी अधिवक्ता सुश्री भावना उपस्थित हुईं | विपक्षी कंपनी की प्रॉक्सी अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत में मैसर्स एलिसा इंफ्राटेक प्रा. लि. को विपक्षी dene के रूप में पक्षकार नहीं बनाया गया है, जिस कारण उनके द्वारा प्रश्नगत शिकायत में रेरा कम्पलेन्ट पेज पर इम्पलीडमेन्ट एप्लीकेशन अपलोड कर मैसर्स एलिसा इंफ्राटेक प्रा. लि. को विपक्षी संख्या-2 के रूप में पक्षकार बनाये जाने का अनुरोध किया गया है, परन्तु जाँच के उपरान्त पाया गया कि उनके द्वारा अपलोडेड इम्पलीडमेन्ट एप्लीकेशन एवं लिखित उत्तर विपक्षी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा हस्ताक्षरित नहीं है, जिस कारण स्वीकार किये जाने योग्य नहीं है। विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगनत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 04 सप्ताह के अन्दर बोर्ड रेजोल्यूशन सहित अपना वकालतनामा एवं विपक्षी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा नियमानुसार हस्ताक्षरित लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें |
तत्पश्चात् शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना प्रत्युत्तर/ लिखित बहस रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते उत्तर /बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 22.40.2026 को पेश हो। H A R | ५ H Digitally signed by HARISH TRIPAT Gate 2026.08.08 H | 4:00:33 +05'30' हरीश त्रिपाठी (न्यायनिर्णायक अधिकारी / प्रत्यायोजित अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण