Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Suruchi Srivastava v. Royalgolf link city projects private limited
Complaint No. NCR144/01/116281/2024
- Decision date
- 2026-08-10
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 44-शिकायत संख्या :- NCR44/0/628/2024 सुरुचि श्रीवास्तव बनाम रॉयलगोल्फ लिंक सिटी प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. दिनांक :- 40 /08 / 2026 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री रोहित सिंह उपस्थित हुए एवं विपक्षी अनुपस्थित | प्रकरण में विपक्षी कंपनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा आज की सुनवाई स्थगित किये जाने का अनुरोध करते हुए स्थगन प्रार्थना-पत्र रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर भौतिक प्रति दाखिल की गयी है, जोकि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी कंपनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना लिखित उत्तर दिनांक 44.06.2025 को रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति दाखिल की गयी है, शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपना प्रत्युत्तर दिनांक 23.09.2025 को रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति दाखिल की गयी है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत योजित करते समय शिकायतकर्ता का मोबाइल न. 949I79488 के स्थान पर त्रुटिवश 94978488 अंकित किया जा चुका है, जिसके संशोधन हेतु संशोधन प्रार्थना-पत्र रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल करते हुए प्रश्नगत शिकायत में शिकायतकर्ता का मोबाइल न. 94978488 के स्थान पर 944979488 अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः शिकायतकर्ता का उक्त प्रार्थना-पत्र स्वीकार किया जाता है।
उभयपक्ष को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अपनी-अपनी लिखित बहस रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित we | रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत में रेरा कम्पलेन्ट पेज के फॉर्म--/ पर शिकायतकर्ता का मोबाइल न. 94978488 के स्थान पर 94979488 अंकित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 22.0.2026 को पेश हो। Digitally signed HARISH / पक TRIPATHI TRIPAT pate: 2026.08.2 H | 7:54:52 +05'30' हरीश त्रिपाठी (न्यायनिर्णायक अधिकारी / प्रत्यायोजित अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण