Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
RAAJ KUMHAR MITRA and Mrs. ILA MITRA v. Gaursons Realtech Private Limited
Complaint No. NCR144/01/116180/2024
- Decision date
- 2024-06-07
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 07-06-2024 शिकायत संख्या: एटा२44/0/680/2024 राज कुमार मित्रा व अन्य बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो rapt के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह अरोड़ा उपस्थित हुए | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा एक प्रार्थना-पत्र अन्तर्गत धारा-63, दिनांक 24-05-2024 दाखिल किया गया, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा आपत्ति दर्ज की गयी है, जिसका निस्तारण नियत तिथि पर किया जायेगा को विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया जा रहा है कि विपक्षी कम्पनी द्वारा बैंक को दिनांक 44-42--2023 को फोरक्लोजर हेतु ई-मेल प्रेषित किया गया, जिसकी सूचना शिकायतकर्ता को उपलब्ध नहीं करायी गयी। प्रकरण में शिकायतकर्ता के अनुरोध पर दिनांक 43-03-2024 को पीठ द्वारा विपक्षी को अग्रिम नियत तिथि तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखने हेतु आदेशित किया गया। उक्त आदेश के क्रम में प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखने हेतु बैंक को कोई सूचना प्रेषित की गयी, इस सम्बन्ध में विपक्षी को कोई जानकारी नहीं है।
अतः विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को आदेशित किया जाता है कि वह अपने मुवक्किल से निर्देश प्राप्त करते हुए, अग्रिम नियत तिथि पर पीठ के समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि विपक्षी कम्पनी द्वारा उक्त आदेश की अवहेलना किन परिस्थितियों में की गयी | विपक्षी द्वारा दिनांक 24-05-2024 को शिकायतकर्ता को मेंटेनेन्स हेतु एक ई-मेल भेजा गया, जिसके सम्बन्ध में भी विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता नियत तिथि पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें गे। इसके अतिरिक्त पीठ द्वारा दिनांक 43-03-2024 को यथास्थिति के आदेश को प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण तक विस्तारित किया जाता है। प्रकरण में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता के कथनानुसार उनके द्वारा अपना आपत्त्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किया जा चुका है, जिस पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करने हेतु 02 सप्ताह का समय चाहा गया है, जो कि प्रदान किया जाता है। अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि i:-09-2024 को पेश हो। SANJAY RAMESH Digitally signed by SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSRED DY Date: 2024.06.08 3:58:33 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, RT | पत्रावली ५१ 7