Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mridul Kanti Sinha v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/01/116069/2024

Decision date
2025-06-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायत संख्या: ,४८:९744/07/776069/2024, “Teer कान्‍्ती सिन्हा एवं पूर्णिया सिन्हा बनाम यौड़संस रियलटेक ग्रा लि” में पीठ द्वारा उभय पक्ष के तर्को को सुनते हुए, पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी थी, परन्तु पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रश्नगत शिकायत को गुण-दोष के अनुसार निस्तारित करना न्यायहित में उचित नहीं होगा, क्योंकि पत्रावली पर उपलब्ध went के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा कम्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर मूल रूप से जमा धनराशि (Refund) वापस दिलाये जाने के अनुतोष की प्रार्थना के साथ प्रश्नगत शिकायत योजित की गयी है, जबकि शिकायतकर्ता द्वारा कप्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर स्वयं यह स्वीकार किया गया है कि विपक्षी द्वारा प्रश्नगत यूनिट का पंजीकरण रजिस्ट्री, दिनांक 05-02-2020 को निष्पादित करायी गयी तथा प्रश्नगत यूनिट का कब्जा, दिनांक 23-03-2024 को दिया गया। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता द्वारा अपना प्रत्युत्तर, दिनांक t6-70-2024 दाखिल करते हुए, विलम्ब दण्ड (Delay Penalty) सहित अन्य Hel में अनुतोष दिलाये जाने की प्रार्थना की गयी है, जो कि विरोधाभासी (Contradictory) होने के कारण, विधि एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निर्णीत किया नियमानुसार सम्भव नहीं है। अतः शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर उपर्युक्त याचित अनुतोषों में से वर्तमान समय में याचित अनुतोष को स्पष्ट करते हुए, अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें, तदोपरान्त पीठ द्वारा अंतिम आदेश पारित किया जायेगा।

अतः प्रश्नगत प्रकरण में नैसर्गिक न्याय के आधार पर निस्तारण हेतु, उभय पक्षों को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी करते हुए, sae शिकायत को दिनांक 05-42-2025 को सुनवाई हेतु पुनः सूचीबद्ध किया जाये। दिनांक: 06--44-2025.