Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Swati Singh v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/01/116048/2024

Decision date
2024-07-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 शिकायत संख्या :—NCRI44/0I/6048/2024 स्वाति सिंह बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्रा. लि. दिनांक — 20/02/2025 आदेश-पत्र wert प्रकरण में पीठ द्वारा उभयपक्ष के तर्कों को सुनते हुए पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी eft) शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 05.04.2024 को योजित की गयी वर्तमान शिकायत में यूनिट की रजिस्ट्री कराये जाने हेतु अनुतोष चाहा गया है, जिस पर विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र दाखिल करते हुए कहा गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा अभी तक बुक करायी गयी यूनिट का भौतिक कब्जा प्राप्त नहीं किया गया है, जिस कारण पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार vad शिकायत में गुण-दोष के आधार पर आदेश पारित किया जाना न्यायोचित नहीं होगा। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत में सह-आवंटी “श्री सुरेश कुमार सिंह” का नाम अंकित नहीं किया गया है, ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत में सह-आवंटी का अंकित किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र 2 सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अतः प्रश्नगत प्रकरण में नैसर्गिक न्याय के आधार पर निस्तारण हेतु उभयपक्ष को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी करते हुए, पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि को पेश er (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण